लोदना में धूमधाम से मना सीटू का स्थापना दिवस
धनबाद, मई 31 -- लोदना के यमुना सहाय स्मृति भवन में शनिवार को सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीटू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस की स्थापना 30 मई 1970 को कोलकता के लेनिन नगर में बीटी रणदिवे और पी राममूर्ति के नेतृत्व में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों व हितो की रक्षा करना, मजदूरों का शोषण रोकना, देश की आर्थिक संप्रभुता व समाजवादी समाज के निर्माण के लिए संघर्ष करना है। मौके पर लोदना एरिया कमेटी के सचिव शिवकुमार सिंह, शाखा सचिव सुरेंद्र पासवान, मधु बनर्जी, मनोज निषाद, राम नरेश, चंदन पासवान, भोला पासवान, महेश पासवान, निमाई रजवार, शिव बाउरी, अशोक बनर्जी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीटू का स्थापना दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- सीटू का मनाया गया 56वां स्थापना दिवस यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.