धनबाद, जुलाई 14 -- भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) लोदना क्षेत्रीय कमेटी ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठीं सोनम वांगचुक का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान डीवाईएफआई के जिला सचिव ने कहा कि देश में नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक होना बेहद दुखद है। युवाओं को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आगे आकर संघर्ष करना होगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनवादी लेखक संघ के नारायण चक्रवर्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव बालक पासवान, जिला सचिव नौशाद अंसारी, भगवान दास, विनोद पासवान, प्रजा पासवान, भोला माली, कुंदन पासवान, नीरज पासवान, अविनाश कुमार, शंकर पासवान, बादल, सुनील पासवान, आजाद पासवान, पंचम कुमार, संजय पा...