धनबाद, अप्रैल 22 -- लोदना ओपी क्षेत्र स्थित लोदना बाजार के गोस्वामी पूजा भंडार में सोमवार की रात अपराधियों ने शटर तोड़कर हजारों की संपत्ति और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार मनोज गोस्वामी को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह स्थानीय युवकों ने दी। दुकानदार के अनुसार वह सोमवार रात 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर पिपल धौड़ा चले गए थे। सुबह शटर टूटा देख जब उन्होंने जांच की, तो गल्ला और पूजा सामग्री गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद दुकान के पीछे एक टूटे कमरे से खाली गल्ला बरामद हुआ। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत लोदना ओपी में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- परचून दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज बता दें कि इसी दुकान में पिछले 14 अगस्त को भी Rs.14,000 नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी हुई थी। बार-बार हो रही चोरी...