लोदना क्षेत्र में बिजली ठप, लोग परेशान
धनबाद, मई 31 -- शुक्रवार की दोपहर आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण लोदना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी पिछले 30 घंटे से अंधेरे में रहने को विवश है। बिजली गुल होने का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ा है, जिससे कोलियरी कॉलोनियों और आस-पास की बस्तियों में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली ठप होने से जयरामपुर पांच नंबर चानक, जीनागोरा कांटा घर और ईस्ट बरारी सब-स्टेशन से मोटर के जरिए होने वाली पिट वाटर की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। इस वजह से जयरामपुर, जीनागोरा, माड़ी गोदाम, जयरामपुर आट्टा अक्की, जयरामपुर दुर्गा मंदिर, बीआर कंपनी और भैंस मोड़ आदि इलाकों के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- तूफान में टूटे 240 पोल, दो सौ गांवों में बिजली गुल पानी संकट के चलते महिलाओं को खाना बनाने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.