लोदना क्षेत्र को मिली मिस्ट फायर फाइटिंग ट्रॉली
धनबाद, अगस्त 23 -- बीसीसीएल मुख्यालय की ओर से लोदना क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निबटने के लिए एक अत्याधुनिक वाटर मिस्ट फायर फाइटिंग ट्रॉली उपलब्ध कराई गई है। यह आधुनिक उपकरण खदानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लगने वाली आग पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वाटर मिस्ट ट्रॉली के उपलब्ध होने से लोदना क्षेत्र की अग्निशमन संबंधी तैयारियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में यह तकनीक कम समय और कम पानी में भीषण आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने में सहायक सिद्ध होगी। यह भी पढ़ें- चार माह में तैयार हुई बीएसएल की अत्याधुनिक कोल डस्ट प्रणाली, सालाना 100 करोड़ बचत की उम्मीद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.