नई दिल्ली, मार्च 30 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र स्थित रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत 270 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भूमि और अन्य अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि पीएमएलए के तहत 26 मार्च को इन संपत्तियों को कुर्क करने का अंतरिम आदेश जारी किया गया था। ईडी ने बयान में कहा कि इन संपत्तियों का मूल्य 271.48 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया कि इसमें महाराष्ट्र के पनवेल और शाहपुर तालुकों में स्थित जमीन के टुकड़े भी शामिल हैं। ईडी ने फरवरी में लोढ़ा को गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...