बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बरौनी। भीषण गर्मी के बीच टाउन फीडर में बिजली की आपूर्ति में कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। टाउन फीडर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय बनी है। लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को रतजग्गा करने की विवशता बनी है। नवीन चौधरी, पंकज कुमार सिंह, राहुल कुमार, अरुण चौधरी आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी होने के बावजूद बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग हलकान हैं जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता विष्णुकांत पंडित ने बताया कि लोड शेडिंग को लेकर कठिनाई होती रहती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.