अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव साफ नजर आने लगा है। शुक्रवार को अधिक लोड के चलते कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरौला बिजलीघर में 33 केवी की करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक ठप रही। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इधर, शहर के अन्य हिस्सों में भी हालात बेहतर नहीं रहे। जवाहर नगर, कनवरीगंज, वैशाली पुरम और एलमपुर जैसे इलाकों में दिनभर बिजली आती-जाती रही। यह भी पढ़ें- ओवरलोड होने से धधक उठे विद्युत ट्रांसफार्मर, गर्मी में बिलबिलाए लोग बार-बार ट्रिपिंग से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। वहीं, मेलरोज बाईपास स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.