फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। सूरज की तल्खी बढ़ने से गर्मी में भी इजाफा होता जा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने के साथ ही शिकायतों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है, करीब तीस फीसदी शिकायतों में इजाफा हुआ है। वहीं आंधी व बारिश के समय तार आदि टूटने के कारण घंटो आपूर्ति बाधित होने के साथ ही शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। गर्मी में शहर के उपकेंद्रो पर करीब डेढ गुना लोड अधिक पड़ रहा है जिससे फाल्टों में भी इजाफा होता जा रहा है। शहर में संचालित होने वाले राधानगर शहरी, ग्रामीण, आबूनगर, मुराइनटोला, शांतीनगर, बेरुईहार, हरिहरगंज उपकेंद्रों पर इस समय लोड बढ़ा हुआ है। नतीजतन इन सब स्टेशनों पर आने वाली फाल्ट के कारण शिकायतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सूत्रों की माने तो बड़े सबस्टेशनों पर जहां फरवरी माह में आठ से दस शिकायतें दर्ज कराई जा रही थी ...