पूर्णिया, जून 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक को मरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जलालगढ़ निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गुरूवार देर शाम पुलिस मरंगा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पूर्णिया की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। जिसे रोका गया तो उसमें एक युवक सवार मिला। युवक ने अपना परिचय शुभम कुमार के रूप में दिया। पुलिस ने वाहन की जांच शुरू की। जांच के क्रम में ड्राइवर सीट के नीचे मैट के भीतर एक पिस्टल मिली। इसमें एक गोली लोड थी। युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...