आरा, अप्रैल 27 -- -अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बागा और कमरिया के बीच पकड़ा गया अभियुक्त -बाइक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जा रहा था पिस्टल, दो मैगजीन और 12 कारतूस -हथियार की खरीद-बिक्री सहित अन्य एंगल से पुलिस कर रही छानबीन आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के अजीमाबाद थाने की पुलिस ने अवैध हथियार और गोलियों के साथ पूर्व के आर्म्स एक्ट कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेढ़ी गांव निवासी राम शकल यादव का पुत्र श्रीराम यादव है। रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान उसे कमरियां से बागा जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी। इधर, थानाध्यक्ष...