मधेपुरा, मई 20 -- ग्वालपाड़ा। अरार थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड 11 ग्रामीणों ने लोडेड कट्टा के साथ एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले सौंप दिया। आरोपी मंटू यादव बगल के बभनगामा गांव का रहने वाला है। घटना बीते मंगलवार के दोपहर बाद की बताई जाती है। पता चला कि सुखासन निवासी कारी उर्फ सबलू यादव अपनी सात वर्षीया पुत्री के साथ खेत में मकई का भुट्टा छील रहा था। इसी बीच आरोपी खेत में आ धमका और बेटी के सामने उसके साथ गालीगलौज करने लगा। बेटी के सामने गाली देने से मना करने पर आरोपी उग्र हो गया और गुस्से में घर चला गया। यह भी पढ़ें- खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज घर से कट्टा लेकर वापस खेत में आकर जान मारने की धमकी देने लगा। हल्ला सुनकर गांव के कुछ लोग जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ कर अपने काबू में कर लिया। इस बीच ड...