लोडेड कट्टा एवं दो कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
बांका, जून 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के दिग्घी पोखर मोहल्ले के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बदमाश को लोडेड देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सादपुर गांव का गोल्डन यादव है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से झपटमार गिरोह द्वारा मोबाइल एवं रूपए छीनने की घटना की गई थी। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच सूचना मिली कि झपटमार गिरोह दिग्घी पोखर के समीप एकजुट होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तथा बताए गए जगह पर छापामारी की तथा वहां से गोल्डन यादव को लोडेड देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही कुछ मोबाइल भी बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.