झांसी, जून 29 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। महेबा-ध्वानी सड़क पर तेज रफ्तार लोडर गाड़ी ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। निवाड़ी (मप्र) के थाना ओरछा के गांव कुमर्राखास निवासी 21 वर्षीय ललित अहिरवार बेटा वैजे अहिरवार बीती देर रात अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय अभिषेक अहिरवार बेटा बनमाली के साथ शादी समारोह में शामिल होने चिरगांव की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर महेवा से ध्वानी कट के पास पहुंचा। तभी सामने से तेज गति से आ रही लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं ललित और अभिषेक गाड़ी के पहियों की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से ...