हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार। सिडकुल में वाहन लोडिंग के दौरान मामूली बात पर चालकों के बीच विवाद हो गया। दो चालकों ने मिलकर एक अन्य चालक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक मुरादाबाद के रुस्तमपुर सहसपुर थाना बिलारी निवासी चालक फाजिल माल लोडिंग के सिलसिले में 11 अप्रैल को सिडकुल स्थित कंपनी परिसर में पहुंचा था। अगले दिन देर रात करीब साढ़े दस बजे वहां मौजूद अन्य दो चालकों के साथ उसका खाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने फाजिल के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से चले गए। घायल चालक ने उपचार कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय शाह के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.