लोडिंग और कमाई में धनबाद व बिलासपुर रेल मंडल में कांटे की टक्कर
धनबाद, नवम्बर 25 -- लोडिंग और राजस्व आय के मामले में धनबाद और बिलासपुर के बीच इस वित्तीय वर्ष कांटे की टक्कर चल रही है। सितंबर और अक्तूबर महीने में लोडिंग और आय में कुछ पिछड़ने के बाद धनबाद रेल मंडल ने नवंबर में वापसी करते हुए 23 नवंबर को बिलासपुर मंडल की बराबरी कर ली। ताजा आंकड़ों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में 23 नवंबर तक धनबाद रेल मंडल ने कुल 127.7 मिलियन टन माल की लोडिंग की है। बिलासपुर मंडल भी 127.7 मिलियन टन लोडिंग के साथ बिल्कुल बराबरी पर चल रहा है। हालांकि आय में बिलासपुर अभी भी आगे है। बिलासपुर ने अभी तक 16 हजार 502 करोड़ रुपये की आमदनी अर्जित की है, जबकि धनबाद डिवीजन इस वित्तीय वर्ष में 16 हजार 259 करोड़ रुपए ही कमा सका है। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में धनबाद मंडल ने 119.6 मिलियन टन लोडिंग कर 14 हजार 806 करोड़ रुपये कमाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.