लोडर से पीछे से टकराए बाइक सवार, एक गंभीर
हमीरपुर, जून 24 -- मुस्करा। थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निवासी दो बाइक सवार बुधवार शाम पांच बजे सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निवासी 40 वर्षीय मातादीन अपने साले संतोष कुमार के साथ महोबा जनपद के चरखारी थाने के रिहुनिया बिहारी गांव से बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक पहले सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकराते-टकराते बची, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे एक लोडर में पीछे से जा भिड़ी और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। डॉ. बृजेंद्र राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद संतोष की हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया, जबकि मातादीन के सिर में गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.