उन्नाव, अप्रैल 29 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव के रहने वाली 37 वर्षीय राजकुमार पुत्र बाबूलाल बुधवार दोपहर गांव से बाहर लोडर पर भूसा लाद रहा था। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन राज कुमार को किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...