कन्नौज, जुलाई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव से मंगलवार रात चोर घर के बाहर बंधी करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की भैंस खोलकर फरार हो गए। चोरों ने भैंस खोलने से पहले पास में खड़ी कार के पहिए की हवा भी निकाल दी। भैंस चोरी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भैंस मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सौरिख थाना क्षेत्र के हरिभानपुर निवासी रवि चौहान पुत्र केहरी सिंह चौहान की डेढ़ लाख रूपये कीमत की भैंस घर के दरवाजे पर बंधी थी और पास में ही रवि चौहान की कार खड़ी थी। बीती रात 3 बजे के करीब लोडर सवार अज्ञात चार चोर भैंस खोलकर ले गए। भैंस खोलने से पहले एक चोर ने पास में खड़ी रवि की कार के पिछले पहिए की हवा भी निकाल दी। कुछ देर बाद भैंस के बच्चे के चिल्लाने पर रवि चौहान ने बाहर आकर देखा तो भैंस गायब थी...