मैनपुरी, अप्रैल 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बांजर में लोडर की टक्कर से बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम बांजर निवासी 8 वर्षीय कृष्णा पुत्र धर्मेंद्र कुमार बुधवार दोपहर 1.30 बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। तभी जसराना की ओर से तेज रफ्तार में आए लोडर वाहन के चालक ने लापरवाही बरतते हुए बालक को टक्कर मार दी। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.