आगरा, जून 13 -- ढोलना थाना क्षेत्र में बिलराम कस्बा के निकट शुक्रवार की रात लोडर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जानकारी मिली बिलराम कस्बा के निकट बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात लोडर वाहन ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर घायल मिले 25 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र बहोरन सिंह, 32 वर्षीय मुलायम सिंह पुत्र गुरुपाल निवासीगण तबालपुर थाना ढोलना को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। घायल मुलायम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दोनों कासगंज की ओर से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बिलराम के निकट अज्ञात लोडर वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया। जानकारी के बाद परिजन भी जिला अस्पत...