फतेहपुर, अक्टूबर 6 -- खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के कटोघन टोल प्लाजा के पास चालक को झपकी आने से लोडर में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर भिड़ गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। औंग थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार लोडर में पड़ोसी महेश के साथ नवीन मंडी से सब्जी लादकर प्रयागराज जा रहे थे। झपकी आने पर राजेश ने ब्रेक लगाई तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर चालक संजय कुमार निवासी सोनभद्र शहर भी घायल हो गया। हाईवे एंबुलेंस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...