लोडर में पीछे से टकराई फार्मासिस्ट की बाइक, घायल
कन्नौज, मई 15 -- गुरसहायगंज। क्लीनिक से वपस घर जा रहे फार्मासिस्ट की बाइक आगे चल रहे लोडर से टकरा गई। हादसे में फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज छछोनापुर के रहने वाले पवनेश कुमार 32 वर्ष जसोदा स्थित किशवापुर रोड पर क्लीनिक चलाते हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गाजियाबाद कानपुर ग्रीनफील्ड हाइवे पर समधन स्थित ओवरब्रिज पर आगे चल रहे लोडर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.