बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाने के नराजिता गांव में चोर लोडर लेकर आए और दरवाजे पर बंधी दो भैंसे ले गए। पीड़ित किसान अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आहट पाकर वह परिजनों के साथ गए तो चोर लोडर में दो भैंस लादे खड़े थे। चोरों को ललकारा, लेकिन लोडर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सिकहुला गांव निवासी सगीर सहित लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.