उरई, अप्रैल 11 -- जालौन।संवाददाता लगभग पांच माह पूर्व ग्राम शहजादपुरा में सार्वजनिक स्थल पर खड़े लोडर में आग लग गयी थी। आग लगने के कारण वाहन पूरी तरह जल गया था। वाहन स्वामी ने गांव के दो लोगों पर वाहन में आग लगने का आरोप लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानु प्रताप सिंह ने न्यायालय को बताया था कि उनके पास एक लोडर है। इसको चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था। वह लोडर को गांव में ही एक प्लॉट में खड़ा करता था। 23 नवंबर 2025 की रात में लोडर प्लाट में खड़ा था। रात में डेढ़ बजे गांव के नवीबक्स ने घर आकर बताया कि तुम्हारे लोडर में आग लगी हुई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो लोडर जल रहा है।ग्रामीणों की मदद से आ...