कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर देहात,संवाददाता। एसपी के निर्देश पर चालाए जा रहे चेकिंग अभियान में डेरापुर पुलिस ने चोरी के जनरेटर को लोडर में लादकर ले जा रहे गलुआपुर के एक शातिर को दबोच लिया। जबकि उसका भाई मौके से निकल भागने में कामयाब रहा। पुलिस की पूछताछ में उसने बरामद जनरेटर एक साल पहले मुंगीसापुर रोड पर स्थित एक कारखाने से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की। पूछताछ के बाद उसका चालान करने के बाद पुलिस ने उसके भाई की तलाश शुरू की है। डेरापुर कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले सुधींद्र कुमार मिश्र के मुंगीसापुर रोड स्थित सीमेंट की ईंट बनाने वाले कारखाने का जनरेटर पिछले साल चोरी हो गया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार रात में इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रूरा-डेरापुर मार्ग पर मं...