देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने वाहन पर पेशाब करने से आरोपी को रोकना भारी पड़ गया। शिवलोक कॉलोनी, एमडीडीए रोड निवासी सर्वेश के अनुसार 21 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके लोडर वाहन के टायर पर पेशाब कर रहा था। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और फोन कर अपने 4-5 अन्य साथियों को बुला लिया। जब सर्वेश घर लौट रहे थे, तब इन्होंने उन्हें पीछे से गिराकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि इस दौरान वह चेन, मोबाइल और पर्स छीनकर ले गए। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.