अलीगढ़, मार्च 17 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गोपी चांदपुर के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के मोहल्ला दमदमा निवासी रहीश पुत्र वीरेन्द्र अपनी बेटी सुमाया के अलीगढ़ स्थित नींवरी मोड़ वाले घर से अपने बेटे और बच्चों के साथ बाइक से वापस सिकंदराराऊ लौट रहे थे। तभी गोपी चांदपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रहीस, रिहान, इनाया और इनायत भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि रहीस की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने वाहन की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.