कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- करारी के बजहा खुर्रमपुर गांव में शनिवार की शाम को घर के बाहर खेल रहे बालक को लोडर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बजहा खुर्रमपुर निवासी पवन कुमार का चार वर्षीय लड़का अमित कुमार गांव के ही प्रेम नारायण कुशवाहा के घर के सामने शनिवार को करीब पांच बजे खेल रहा था। इसी दौरान रमपुरवा सोंधिया गांव का प्रदीप कुमार दुबे पुत्र केशनारायण लोडर लेकर निकला। वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। सामने खेल रहे बच्चे पर उसने ध्यान नहीं दिया और उसे कुचल दिया। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे से परिजनों में हाहाकार मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने लोडर चालक प्रदीप कुमार दुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.