हाथरस, अप्रैल 26 -- सासनी, संवाददाता। अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंद्राणी गार्डन के निकलट रविवार को अचानक लोडर चालक की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। संजय पुत्र गुलाब सिंह निवासी अमीननगर नई जेल के पास सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर रविवार को सिकंदराबाद स्थित रोलेन्स बायोटेक कंपनी से सामान लादकर अपने लोडर से आगरा जा रहा था। जैसे ही वह दोपहर को सासनी के निकट इंद्राणी गार्डन के पास पहुंचा। तभी अचानक से उसकी तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ती देख संजय ने तत्काल इसकी सूचना अपनी कंपनी के अधिकारियों और परिजनों को फोन पर दी। मौके पर मौजूद राहगीरों और सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मदद से उसे तुरंत कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजय मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.