झांसी, मार्च 14 -- रक्सा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। मोहल्ला अथाई में लोडर चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अथाई निवासी कीरत राजपूत उर्फ आंटी (45) लोडर चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बीती देर शाम पत्नी सरोज खेत पर काम करने गई थी। छोटा बेटा घर पर अकेला था। तभी कीरत घर आया और अपने अंदर के कमरे में चला गया। वहां उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर बाद जब छोटे बेटा भूरा अंदर गया और उसने झांककर देखा तो दंग रह गया। कीरत का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पिता का का शव फंदे पर झूलता देख तो वह चीख पड़ा। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर पहुंची पत्नी सरोज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.