लोडर चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भारामऊ गांव के मजरा गुखरुआ में एक लोडर चालक ने शनिवार रात में घर के अंदर कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।भारामऊ गांव के मजरा गुखरुआ का रहने वाला आशीष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार अपना निजी लोडर चलाता था। गृह कलह के चलते इधर कुछ दिनों से वह काफी तनाव में रह रहा था। शनिवार देर रात घर में पत्नी रमा से विवाद के बाद वह कमरे में चला गया। वहां रात में उसने छत के पंखे के कुडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.