कानपुर, मई 1 -- - सेन पश्चिमपारा निवासी युवक तीन साल से चल रहा था डिप्रेशन में कानपुर, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा में लोडर चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तील साल से डिप्रेशन में चल रहे युवक ने पहले भी दो बार जान देने का प्रयास किया था लेकिन समय रहते परिजनों ने बचा लिया था। स्वर्ण जयंती विहार निवासी उमाशंकर यादव का 27 वर्षीय बेटा विकास लोडर चालक था। परिजनों ने बताया कि विकास अविवाहित था। उसका डिप्रेशन का हैलट में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि डिप्रेशन के कारण युवक ने सुसाइड किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.