कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज। सदर कोतवाली के मकरन्दनगर क्षेत्र में लोडर की टक्कर से टैम्पो में सवार महिला व वृद्ध की मौत को लेकर महिला की पुत्री ने आरोपित लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरायमीरा रंगीयनपुर्वा टिलिया निवासी ममता पत्नी रूप सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 5 जून की दोपहर उसकी मां रामश्री व वृद्ध बलवीर पुत्र बद्रीप्रसाद टैम्पो सवार होकर जा रहे थे। तभी मकरन्दनगर क्षेत्र में जीटी रोड पर तेज गति में रांग साइड से आ रहे लोडर ने टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रामश्री व बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- अज्ञात टैम्पों चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने दोनो शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीड़िता ने आरोपित लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस न...