महोबा, अप्रैल 6 -- महोबकंठ। थाना पुलिस ने हादसे में युवक की मौत के मामले में लोडर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। मैनपुरी जिला निवासी धीरज सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई नीरज सिंह गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। किसी काम से साथी के साथ आया था। हरपालपुर स्टेशन जाने के लिए क्योलारी नदी के पास वाहन का इंतजार के दौरान बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दी। जिसमें भाई की मौत हो गई जबिक दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि लोडर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था जो हादसा का कारण बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.