उरई, दिसम्बर 6 -- उरई। लोडर गाड़ी में स्वयं आग लगाकर मोहल्ले के लोगों की झूठी शिकायत कर फंसाया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी से पूरे मामले की जांच करा कर न्याय की मांग की। शनिवार को शहजादपुरा निवासी डालचंद व रसीद ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले महीने पड़ोसी युवक ने अपनी लोडर गाड़ी में आग लगा दी थी। जब उन्होंने उसे बुझाने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया। उसके बाद उसने आग लगाने की झूठी शिकायत थाने मे कर फंसाया जा रहा है। दोनों युवकों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाकर कार्रवाई की जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.