लोडर के बाइक में टक्कर मारने से मासूम समेत 3 जख्मी
उन्नाव, मार्च 30 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ तियर माइनर पटरी पर सोमवार सुबह लोडर के बाइक में टक्कर मारने से मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। माखी थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के रहने वाले चंदन पुत्र राम सेवक रिश्तेदार अमन पुत्र प्रदीप व कनक को छोड़ने के लिए बयारी गांव जा रहा था। कुरसठ तियर माइनर पटरी पर तियर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे लोडर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से मासूम कनक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने चंदन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.