उन्नाव, मई 14 -- बांगरमऊ। क्षेत्र के कन्हऊ गांव के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारने से पिता, पुत्र और पुत्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता और पुत्री की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर पलिया निवासी दिनेश पुत्र भैयालाल अपने पुत्र मुकेश और पुत्री राधा के साथ क्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव में मंगलवार शाम को एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कन्हऊ गांव के निकट लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो चचेरे भाइयों की मौत हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। ग्रामीण...