लोडर की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
गोरखपुर, जून 27 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर सिधावल स्थित ब्रह्म स्थान के पास शनिवार अपराह्न तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर-10 सिधावल निवासी राधेश्याम गुप्ता (70) सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आए लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि फरार लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.