कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के सामने कानपुर-औरैया हाईवे पर रविवार सुबह दस बजे तेज रफ्तार लोडर कि टक्कर से साइकिल सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। गदाईखेड़ा अकबरपुर निवासी 55 साल के राम औतार रविवार को घर से साइकिल लेकर अकबरपुर जाने कि बात कहकर निकले थे। रास्ते में कृपालपुर गांव के पास सुबह करीब दस बजे वह कानपुर-औरैया हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देकर घायल को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.