कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी हीरालाल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जमखुड़ी मऊआइमा (प्रयागराज) में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। एक अप्रैल की सुबह वह शहजादपुर टेंढ़ीमोड़ बस स्टॉप पर खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान लोडर ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक का अभी भी प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी सरिता देवी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...