औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद गांव में एक युवक की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। युवक अपने घर के बाहर खड़ा था तभी तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सेहुद दिबियापुर निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र बाबू पुत्र राम सनेही अपने घर के बाहर गली में खड़े थे। तभी गांव में ब्रेड लेकर आ रहे एक तेज गति के लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेंद्र के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस से सुरेंद्र को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुरेंद्र बाबू की मौत हो ...