कन्नौज, मार्च 2 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के सत्सार गांव में रविवार देर रात लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार की सुबह शव की शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सौंसरी गांव निवासी चन्दन दोहरे (35) पुत्र संतराम गुजरात के अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता था। होली के पर्व को लेकर वह घर लौटा था। रविवार को वह अपने रिस्तेदारी में सत्सार गांव गया हुआ था। देर रात वापस आते समय एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर लोडर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल काॅलेज के मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार की सुबह बाइक के नंबर से युवक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.