बदायूं, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के रमनगला मोड़ पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार रामश्री 50 वर्ष पत्नी रामेश्वर निवासी सैदपुर घायल हो गईं। वह रिश्तेदारी से लौट रही थीं, तभी सामने से आए तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...