बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता सब्जी बेचने के बाद बाइक से घर जा रहे युवक को लोडर ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कर के भाग रहे लोडर को पुलिस ने पकड़ गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा महजितिया डेरा निवासी 35वर्षीय कैलाश पुत्र रामदयाल सब्जी बेचने का धंधा करता है। वह मंगलवार की दोपहर तिंदवारी से सब्जी बेच कर बाइक से घर जा रहा था। तभी छापर गांव के पास फतेहपुर से बांदा आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे तिंदवारी के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.