इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- भरथना। ऊसराहार रोड पर स्थित एक मैरिज होम के सामने सोमवार की दोपहर लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 22 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी भरथना चौराहा से अपने पैतृक गांव ग्राम भिटारा अदलीपुर बाइक से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे पाइप लदे लोडर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सौरभ घायल हो गया। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अधीक्षक डॉ. सैफ ने प्राथमिक उपचार किया। युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...