अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़-पिसावा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास गोठनी-पिसावा मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को लोडर गाड़ी ने रौंद दिया, जिससे एक की मौके पर तथा दूसरे की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई मोनू कुमार ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुलंदशहर जिले के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव परावली निवासी 35 वर्षीय जगवीर पुत्र उत्तरपाल तथा उसके बहनोई 30 वर्षीय जुगेंद्र पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव बझेड़ा ने गांव धर्मपुर व गोठनी में अमरूद आदि के बाग ठेके पर ले रखे थे। अमरूद बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार रात करीब 11:45 बजे जगवीर अपने बहनोई जुगेंद्र के साथ धर्मपुर के अमरूद के बाग से बाइक से गोठनी जा रहे थे। जैसे ही वह शाहपुर पुलिस बेरीकेटिंग के समीप पहुंचे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.