उन्नाव, जून 16 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय रोहित उर्फ छोटू पुत्र कमलेश सोमवार सुबह बाइक से हसनगंज जा रहा था। तभी ऊंचगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार मारते हुए भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि हादसे में युवक घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...