हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। सांडी बिलग्राम रोड पर सांडी थाना क्षेत्र में नकवापुर के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार चूड़ी दुकानदार की मौत हो गई, जबकि लखीमपुर का साथी गंभीर घायल हो गया। सांडी थानाक्षेत्र के बंजारन पुरवा निवासी 38 वर्षीय इस्लाम रिश्ते में अपने भाई लखीमपुर खीरी के कस्ता मितौली निवासी 50 वर्षीय सोनिया के साथ शुक्रवार की देर रात को सांडी बिलग्राम रोड से बंजारन पुरवा जा रहे थे। रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र के नकवापुर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। इससे इस्लाम की मौके पर मौत हो गई ,जबकि सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इस्लाम की पत्नी चांद तारा के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इस्लाम चूड़ी बेचने के लिए फेरी लगाने का काम करता था। घटना की जानकारी भाई पीरबक्श ने दी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.