औरैया, अप्रैल 11 -- अयाना, संवाददाता। जुहीखा-सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रामहेतपुरा निवासी अशोक ने बताया कि 15 अप्रैल को उसके चचेरे भाई की शादी होनी है। इसी सिलसिले में वह अपने चचेरे भाई रोहित त्र पुत्र काशीप्रसाद के साथ भीखेपुर रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गया था।शुक्रवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुआंगांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.